पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब बेनामी संपत्ति वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

500 और 1000 के नोट बाजार से वापस लिए जाने से लोगों को हो रही परेशानियोंके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 50 दिन का समय मांगा है। मोदी ने कहा कि सरकार का कालेधन के खिलाफ यह पहला वार है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2016, 3:21 PM IST
modi
modi

500 और 1000 के नोट बाजार से वापस लिए जाने से लोगों को हो रही परेशानियोंके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 50 दिन का समय मांगा है। मोदी ने कहा कि सरकार का कालेधन के खिलाफ यह पहला वार है। अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। पीएम ने अगले चरण में बेनामी संपत्ति वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। मोदी के मुताबिक, जिनके पास भी बेनामी संपत्ति है, हम उसपर हमला बोलने वाले हैं।

मोदी ने यह साफ कर दिया कि वर्तमान मुहिम के बाद उनके निशाने पर बेनामी संपत्ति रखने वाले लोग होंगे। मोदी ने कहा कि हम जानते हैं और आपको भी पता है कि दिल्ली के किसी बाबू का यहां गोवा में फ्लैट बना हुआ है। मुझे गोवा के बिल्डरों से शिकायत नहीं। लेकिन गोवा में जिसकी सात पीढ़ी में कोई नहीं रहा, उसने फ्लैट यहां खरीदा।

गोवा में दूसरे के नाम फ्लैट खरीदा। हमने कानून बनाया है, जो भी बेनामी संपत्ति होगी, दूसरे के नाम संपत्ति होगी, हम उस पर कानूनन हमला बोलने वाले हैं। यह संपत्ति देश की है, देश के गरीब की है। यह सरकार देश के गरीबों की मदद करना कर्तव्य मानती है, मैं ऐसा करके रहूंगा।

'लोग मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे'

मोदी ने कहा कि उनके विरोधी चाहे जो कर लें कि अब वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि मैंने कैसी कैसी ताकतों से लड़ाई मोल ली है। मैं जानता हूं कि कैसे कैसे लोग मेरे खिलाफ हो जाएंगे। मैं 70 साल का उनका लूट रहा हूं। वे मुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। मुझे बर्बाद करके रहेंगे। उनको जो करना है करे। भाइयो और बहनों 50 दिन मेरी मदद करें। जोर से तालियों के साथ मेरी इस बात को स्वीकार करें आप।

Published on: