सरकार का ऐलान, अब एक बार में बदले जा सकेंगे सिर्फ 2000 तक के पुराने नोट

वहीं जिनके घर में शादी है, उन्हें राहत देते हुए घोषणा की गई है कि वे शादी का कार्ड दिखाकर ढाई लाख रुपए तक निकाल सकेंगे। इसके अलावा किसान हफ्ते में 25 हजार रुपए तक निकाल सकेंगे।
less than 1 minute read
Nov 17, 2016
Feature image

सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को बदलने के नियम में एक बड़ा बदलाव किया है। शुक्रवार से एक बार में सिर्फ 2,000 रुपए के पुराने नोट ही बदले जा सकेंगे।

वहीं जिनके घर में शादी है, उन्हें राहत देते हुए घोषणा की गई है कि वे शादी का कार्ड दिखाकर ढाई लाख रुपए तक निकाल सकेंगे। इसके अलावा किसान हफ्ते में 25 हजार रुपए तक निकाल सकेंगे।

वित्त सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि किसान हर हफ्ते खाद, बिजली और पानी के लिए 25 हजार रुपए निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद किसानों और खासतौर से उन परिवारों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिनके घर में शादी है। इसके लिए यह फैसला लिया गया।

वित्त सचिव ने कहा कि किसान अपने अकाउंट या क्रेडिट कार्ड से भी पैसा निकाल सकते हैं। वहीं आम लोगों के लिए नोट बदलने की सीमा 2,000 रुपए रहेगी।

Published on:
17 Nov 2016 11:07 am