फिल्म ‘बाहुबली-2’ की वजह से धरा गया मोस्ट वांटेड शातिर अपराधी, जानिए रोचक मामला

थिएटर में 'बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन' फिल्म देखते समय पुलिस ने अति वांछित एटीएम लुटेरे संभव आचार्य को गिरफ्तार किया है। उस पर 50 से ज्यादा एटीएम को लूटने का आरोप है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2017, 11:28 AM IST
Feature image

मानो या ना मानो, कोई फिल्म शातिर अपराधी को भी पुलिस के हत्थे चढ़ा सकती है। सुनने में ये बात अजीब लगे, लेकिन कुछ ऐसा ही वाकया हकीकत। ख़ास बात तो ये है कि हालिया रिलीज़ हुई 'बाहुबली-2' फिल्म ने एक शातिर एटीएम लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया है।

दरअसल, फिल्म बाहुबली-2 का क्रेज लोगों में जमकर है। इसी के चलते ओडिसा पुलिस के हाथ एक बड़ा अपराधी भी लग गया। ओडि़सा पुलिस जिस एटीएम लुटेरे को पिछले सात साल में नहीं पकड़ पाई, वह शातिर लुटेरा बाहुबली-2 के कारण आज सलाखों के पीछे पहुंच गया।

थिएटर में 'बाहुबली 2 - द कन्क्लूजन' फिल्म देखते समय पुलिस ने अति वांछित एटीएम लुटेरे संभव आचार्य को गिरफ्तार किया है। आचार्य बालीचंद्रापुर का निवासी है। उस पर 50 से ज्यादा एटीएम को लूटने का आरोप है।

भुवनेश्वर पुलिस उपायुक्त सत्यब्रत भोई ने बताया कि 2007 में उसके खिलाफ राजधानी के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा राज्य के अन्य पुलिस स्टेशनों पर भी उसके खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे। कई सालों से पुलिस उसकी तलाश में थी।

सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली कि संभव सिनेमा हाल में बैठा फिल्म देख रहा है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Published on: