80 के हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, PM मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई 

देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को 80 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
2 min read
• •
Updated: 11 Dec 2015, 10:42 AM IST
Feature image
देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को 80 साल के हो गए हैं। राष्ट्रपति के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्विटर के ज़रिये राष्ट्रपति मुखर्जी को बधाई देते हुए अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है, ''प्रणब मुखर्जी के जन्मदिन पर मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं। भगवान उन्हें लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्‍य प्रदान करे। मोदी ने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रपति मुखर्जी ने देश की सेवा की है। प्रणब दा एक आदरणीय नेता भी रह चुके हैं। हमें उनसे राजनीतिक जीवन की प्रेरणा लेने की जरूरत है।''

modi twitter

मोदी ने ट्वीट में लिखा, ''राष्ट्रपति मुखर्जी द्वारा सार्वजनिक जीवन में बिताया गया समय उन्हें हमारे देश के लिए एक अमूल्य निधि बनाता है। उनकी जैसी बुद्धिमत्ता और समझदारी रखने वाला कोई विरला ही होगा।'

मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ''मुखर्जी मित्रों और विभिन्न राजनीतिक दलों में मौजूद शुभचिंतकों के बीच हमेशा एक सम्मानित नेता रहे हैं। 11 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के मिराती में जन्मे मुखर्जी छह दशकों से राजनीतिक करियर में हैं।

president pranab mukharjee

ऐसे चलेगा कार्यक्रमों का सिलसिला
प्रणब मुखर्जी के जन्मदिन पर शुक्रवार को कई कार्यक्रमों के आयोजन रखे गए हैं। राष्ट्रपति की वेबसाइट पर ख़ास तौर से बच्चों के लिए च्लाइफ इन राष्ट्रपति भवन' नाम से एक नये भाग की शुरुआत की जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी च्प्रेसीडेंशियल रिटरीट्स' पर एक पुस्तक का विमोचन करेंगे और राष्ट्रपति के भाषणों के तीसरे खंड का विमोचन करेंगे। राष्ट्रपति मुखर्जी राष्ट्रपति संपदा के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में च्उमंग-2015' नाम के उत्सव का उद्घाटन भी करेंगे।


राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति अपने जन्मदिन के मौके पर राजेन्द्र प्रसाद सर्वोदय विधालय को सौर संचालित हरित विद्यालय घोषित करेंगे और उर्जा शिक्षा पर स्मार्टफोन के एप च्सजग' की भी शुरुआत करेंगे।

इसी तरह से राष्ट्रपति की वेबसाइट पर बच्चों के एक नये भाग का उद्घाटन किया जाएगा। सात से 15 साल के उम्र के बच्चों के लिए राष्ट्रपति की लोकप्रिय वेबसाइट पर नया हिस्सा शुरु किया गया है। इसमें बच्चों को राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति के बारे में कई तथ्यों की जानकारी साधारण भाषा में और तस्वीरों तथा वीडियो के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 'इसमें राष्ट्रपति भवन के निर्माण की कहानी, राष्ट्रपति की भूमिका, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के कार्यकाल की जानकारी, आजादी के बाद से अब तक के राष्ट्रपतियों से संबंधित सूचना, राष्ट्रपति भवन के रसोई घर की जानकारी, राष्ट्रपति के अंगरक्षकों, राष्ट्रपति भवन में जीवनशैली और राष्ट्रपति भवन के संग्रहालयों की जानकारी होगी।'

राष्ट्रपति के चुनिंदा भाषणों के तृतीय खंड में उनके महत्वपूर्ण भाषण हैं, जिन्हें तीन हिस्सों में बांटा गया है. इनमें पुरस्कार समारोहों में दिये गये भाषण, महत्वपूर्ण दिवसों पर दिये गये भाषण और सम्मेलनों में दिये गये भाषण हैं।
Published on: