स्कूल में प्रिंसिपल ने महिला टीचर के साथ की शर्मनाक हरकत

प्रिंसिपल की बातों पर विश्वास कर वह रविवार को स्कूल में आ गई। इस दौरान वह स्कूल गई तो प्रिंसिपल ने उसे अपने आफिस में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

less than 1 minute read
Mar 14, 2017
principal

यमुनानगर की बैंक कॉलोनी स्थित प्राइवेट स्कूल की टीचर ने प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसको लेकर वहां पर हंगामा हुआ। टीचर पक्ष के लोगों ने तोड़फोड़ भी की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित टीचर के बयान दर्ज कर प्रिंसिपल पर केस दर्ज कर लिया है।

खबरों के अनुसार, प्राइवेट स्कूल की टीचर मायापुरी स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। शनिवार को स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश दाबड़ा ने उसे कहा था कि रविवार को स्कूल में बच्चों की एक्स्ट्रा क्लास लगानी है। इसलिए वह सुबह स्कूल में आ जाए। लेकिन उसने स्कूल में आने से साफ मना कर दिया था। लेकिन प्रिंसिपल ने उसको कहा कि बच्चों की परीक्षाएं चल रही है। इसलिए एक्स्ट्रा क्लास लगाना जरूरी है।

प्रिंसिपल की बातों पर विश्वास कर वह रविवार को स्कूल में आ गई। इस दौरान वह स्कूल गई तो प्रिंसिपल ने उसे अपने आफिस में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान जब उसने विरोध किया तो उसे जाति सूचक शब्द कहे। किसी तरह वह उसके चंगुल से निकल स्कूल से बाहर आई और अपने परिजनों को सूचना दी।

जब ये बात परिजनों को पता चली तो गुस्साए परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया और प्रिंसिपल आॅफिस में तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी उषा कुंडू का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रिंसिपल चोपड़ा गार्डन निवासी मुकेश दाबड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
14 Mar 2017 06:17 pm
Also Read
View All