प्रियंका के जमीन सौदों की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक

हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकेगी। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मंगलवार को यह जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी।

less than 1 minute read
Jul 07, 2015

हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो सकेगी। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मंगलवार को यह जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी।

पिछले महीने के आखिर में सूचना आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रियंका के भूमि लेनदेन की जानकारी 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की बात कही थी।

प्रियंका ने इस मांग को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अब इस केस पर सुनवाई अगले महीने होगी। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रेसीडेंट सोनिया गांधी की बेटी हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है।

हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी के बारे में आरटीआई ऐक्टिविस्ट देवाशीष भट्टचार्य ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी। सूचना आयोग के अधिकारी कह रहे हैं कि जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए।

अभी तक आरटीआई की जानकारी ना दिए जाने की जिम्मेदारी आरटीआई का काम देख रहे अफसर पर डाल दी गई। साल की शुरुआत में प्रियंका ने अपने वकीलों के जरिए अपनी बात रखी थी। उन्होंने राज्य सरकार को पत्र लिखकर सुरक्षा कारणों की वजह से अपने जमीन सौदों की जानकारी गोपनीय रखने की बात कही थी।

Published on:
07 Jul 2015 11:43 pm
Also Read
View All