‘सैंडलमार’ सांसद के बचाव में शिवसेना, संजय राउत बोले-एयर इंडिया को जनता ने ब्लैकलिस्टडेट किया तो क्या होगा

शिवसेना ने अपने सांसद रवींद्र गायकवाड़ का साथ देने का फैसला किया है। विमान में एयर इंडिया के कर्मचारी को पीटने आैर इस बात को सबके सामने खुशी से स्वीकार करने वाले गायकवाड़ के समर्थन में पार्टी उतर आर्इ है।

less than 1 minute read
Mar 25, 2017

शिवसेना ने अपने सांसद रवींद्र गायकवाड़ का साथ देने का फैसला किया है। विमान में एयर इंडिया के कर्मचारी को पीटने आैर इस बात को सबके सामने खुशी से स्वीकार करने वाले गायकवाड़ के समर्थन में पार्टी उतर आर्इ है। शिवसेना नेता संजय राउत ने गायकवाड़ को ब्लैक लिस्टेड करने पर उलटे एयर इंडिया पर ही निशाना साधा है।

एयर इंडिया के 62 वर्षीय कर्मचारी को विमान की सीढ़ियों से धक्का देने की कोशिश करने वाले गायकवाड़ के बचाव में संजय राउत ने कहा, 'एयर इंडिया को आत्म निरीक्षण की जरूरत है। विचार की जरूरत है कि यदि जनता ने ब्लैकलिस्टेड करने का फैसला ले लिया तब क्या होगा।'

साथ ही संजय राउत ने कहा कि गायकवाड़ पर एयर इंडिया ने दो मामले दर्ज कराए हैं। कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि सांसद को बिजनेस क्लास में बुकिंग के बावजूद इकोनाॅमी क्लास में बिठाया गया। ये भी स्पष्ट होना चाहिए कि हिंसा की शुरूआत किसने की।

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ 62 साल के ड्यूटी मैनेजर आर सुकुमार को बार बार सैंडल से पीटने के मामले में एयर इंडिया ने शिकायत दर्ज करार्इ है। साथ ही विमान रोकने के आरोप में भी उनके खिलाफ एक अन्य शिकायत दर्ज करार्इ गर्इ है।

उधर, इस घटना के बाद गायकवाड़ पर फेडरेशन आॅफ इंडियन एयरलाइंस ने बयान जारी कर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। इसमें एयर इंडिया के साथ जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, इंडिगो आैर गो एयर शामिल हैं। घटना के बाद एयर इंडिया ने गायकवाड़ का पुणे तक का फ्लाइट टिकट रद्द कर दिया था। इसके बाद इंडिगो ने भी गायकवाड़ का पुणे तक का टिकट कैंसिल कर दिया था।

Published on:
25 Mar 2017 07:45 am
Also Read
View All