सर्वे: नरेंद्र मोदी को नहीं सबसे ज्यादा सनी लियोन को सर्च करते हैं भारतीय

याहू इंडिया के नए सर्वे के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी में सनी लियोन एक बार फिर से टॉप पर हैं।
less than 1 minute read
Dec 02, 2016
Feature image

याहू इंडिया के नए सर्वे के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी में सनी लियोन एक बार फिर से टॉप पर हैं।

सनी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सलमान खान को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में कब्जा किया है।

लगातार पांच साल से ये तीनों भारतीय इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस लिस्ट में नंबर तीन पर हैं, वहीं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को नंबर चार पर जगह मिली है।

वैसे टॉप मोस्ट सच मेल सेलिब्रिटी की लिस्ट में सलमान खान टॉप पर हैं। सलमान के बाद कपिल शर्मा सर्च की जाने वाली दूसरी मेल सेलिब्रिटी है। इनके बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स का नाम है।

वहीं अनुष्का शर्मा टॉप मोस्ट सर्च्ड फीमेल सेलिब्रिटी की लिस्ट में 10वीं पोजीशन पर हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर बिपासा बसु का नाम है।

दीपिका पादुकोण तीसरे और कैटरीना कैफ चौथे नबंर पर है। फीमेल सेलिब्रिटी की लिस्ट में आलिया अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं रही हैं।

हर साल याहू इंडिया वेबसाइट भारतीय लोगों, इवेंट्स और स्टोरी के आधार पर 12 महीने का आकंड़ा जारी करती है।

Published on:
02 Dec 2016 03:34 pm