सर्वे का खुलासा- 78 फीसदी लोग कर रहे हैं नोटबंदी का समर्थन!

लोगों का कहना है कि पिछले पांच साल में रिटायर हो चुके बैंककर्मियों की एेसे समय में सेवाएं ली जा सकती हैं। पोस्ट ऑफिसों में भी डबल ऑक्यूपेंसी होनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2016, 9:22 AM IST
Feature image

लाइन में लगे रहने और असुविधाओं के बावजूद 78 प्रतिशत लोग नोटबंदी के सपोर्ट में आए हैं। दिल्ली की एक सोशल मीडिया फर्म ने यह सर्वे किया है।

देश के 13 राज्यों में किए गए सर्वे में यह बात सामने आई है कि तमाम असुविधाओं के बावजूद लोग नोटबंदी का सपोर्ट कर रहे हैं। जबकि सिर्फ सात प्रतिशत लोग ही इसका विरोध कर रहे हैं।

वहीं 15 प्रतिशत कोई राय रख पाने में असमर्थ रहे हैं। हालांकि 44 प्रतिशत लोगों ने यह कहा है कि उनके एरिया के एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि लोगों ने कैश अवेलेबिलिटी और सुविधाओं के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं।

- लोगों का कहना है कि पिछले पांच साल में रिटायर हो चुके बैंककर्मियों की एेसे समय में सेवाएं ली जा सकती हैं।

- पोस्ट ऑफिसों में भी डबल ऑक्यूपेंसी होनी चाहिए।

- बैंकों के एटीएम 24 घंटे काम करें और उनमें समय-समय पर कैश डाला जाए।

- बैंकों को कस्टमर को ऑनलाइन टोकन जारी करना चाहिए। साथ ही उन्हें समय भी बताना चाहिए, जिससे वे एटीएम पर समय पर पहुंचकर पैसे निकाल सकें। इससे लाइन कम होगी।

Published on: