खुलासा: ‘मुलायम सिंह’ की डिग्री निकली फर्जी!

फैजाबाद जनपद के शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों में हुए फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद अब विभागीय अधिकारियों के कान खड़े हो गए है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2016, 10:27 AM IST
Feature image
फैजाबाद जनपद के शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों की नियुक्तियों में हुए फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद अब विभागीय अधिकारियों के कान खड़े हो गए है। फैजाबाद मंडल के सभी पांच जिलों फैजाबाद, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, अमेठी व सुल्तानपुर में 475 पदों पर जिन सहायक अध्यापकों की नियुक्तियां की गयी थी, उनमे से 81 की डिग्रियां फर्जी पाई गई हैं। इनमें महिलाओं की बजाय पुरुष शिक्षकों की संख्या ज्यादा है।

विभाग ने सख्ती से पेश आते हुए है बाकायदा लिस्ट जारी करते हुए इन 81 शिक्षकों की डिग्रियां पाए जाने पर उनकी नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। साथ ही सम्बंधित सभी जिला विद्यालय निरीक्षको को मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।

नियुक्ति सम्बन्धी प्रपत्रों की जांच में उस समय लोग भौचक्के रह गए, जब फर्जी अध्यापकों की सूची में यादव मुलायम सिंह का भी नाम आया। सिंह निगोहा जनपद जौनपुर के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया है कि मुलायम सिंह की डिग्री भी फर्जी है। जिसके बाद इनकी नियुक्ति रद्द कर दी गई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। फर्जी डिग्री वाले शिक्षकों की डिग्रियों में किसी की हाई स्कूल की डिग्री, किसी की इंटर की, किसी की स्नातक की तो कईयों ने तो बीएड की फर्जी डिग्री बनवा कर नौकरी पा ली।
Published on: