
अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने अपना ही सुहाग उजाड़ लिया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र की मुंडा खेड़ा चौकी के अंतर्गत दो दिनों पहले सड़क के पास मुरादाबाद के गांव लांकड़ी फाजलपुर निवासी शैलेष पुत्र हेमसिंह का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने शैलेष की हत्या का शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवार्इ करते हुए आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांव लाकड़ी फजलपुर निवासी शैलेष पत्नी पिंकी के संभल के असमौली निवासी अपने बहनौर्इ राजीव से अवैध संबंध थे। इसके बारे में शैलेष को भी पता चल गया था आैर वो इसका विरोध करता था।
पिंकी आैर राजीव के नाजायज संबंधों के बीच जब शैलेष आ गया तो दोनेां ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनार्इ। इसके बाद 15 जून को राजीव ने बबलू, दीक्षांत उर्फ डीके व एक अन्य के साथ मिलकर शैलेष की हत्या कर दी।
पुलिस ने इस मामले का पटाक्षेप करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर दो लोहे की राॅड आैर हत्या के वक्त पहने गए खून में सने कपड़े बरामद किए हैं। साथ ही एसपी ने चौबीस घंटे में हत्या का खुलासा करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया।