
कश्मीर में एक शख्स को जीप से बांधने वाले मेजर नितिन गोगोर्इ का सेना प्रमुख बिपिन रावत ने बचाव किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब इस गंदी जंग में पत्थर आैर पेट्रोल बम फेंके जा रहे हो तो मैं अपने जवानों को ये नहीं कह सकता हूं कि इंतजार करो आैर मर जाआे। उन्होंने कहा कि घाटी में भारतीय सेना को गंदे खेल का सामना करना पड़ रहा है आैर इससे अलग तरीके से ही निपटा जा सकता है। हम आपको बता दें कि सेना की जीप पर एक शख्स को बांधने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उमर अब्दुल्ला सहित कर्इ लोगों ने इस घटना पर विरोध जताया था। बाद में पता चला था कि फारूख अहमद डार नाम के इस शख्स को मेजर नितिन गोगोर्इ ने जीप के आगे बांधने का आदेश दिया था। हालांकि अब सेना प्रमुख की आेर से इसके लिए गोगोर्इ को प्रशंसा पत्र दिया गया है।
इसके साथ ही सेना प्रमुख ने कहा कि अच्छा होता यदि पत्थरबाजी की जगह सेना पर फायरिंग की जाती तो मैं ज्यादा खुश होता तब मैं वो कर सकता जो हम वास्तव में चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस देश में सेना का भय खत्म हो जाए तो वह देश खत्म होने की आेर बढ़ रहा है।
हम आपको बता दें कि फारूख अहमद को जीप पर बिठाकर घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जांच का आदेश दिया था। साथ ही आर्मी ने मेजर गोगोर्इ के खिलाफ कोर्ट आॅफ इंक्वायरी बिठार्इ थी, जिसमें उन्हें क्लीन चिट दी गर्इ थी। हालांकि पुलिस जांच जारी है।
उधर, मेजर गोगोर्इ ने अपनी सफार्इ में मीडिया से बातचीत में कहा था कि उस शख्स को जीप के बोनट पर बांधकर उन्होंने 12 लोगों की जिंदगियों को बचाया है।