वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला इंसाफ के लिए अपना सिर दुकान की शटर पर मारती है। उसके माथे से खून निकल रहा है, उसकी बच्ची बिलख रही और पति परिवार को संभाल रहा है। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने धमकी दी है अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह खुद को गोली मार लेगी। एक अखबार के मुताबिक किशनी गांव के इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आनंद यादव नाम के एक शख्स समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आनंद यादव इस मामले में मख्य आरोपी है और उसे बुधवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया है।