व्यापमं घोटाला : कुमार विश्वास सर्वोच्च न्यायालय पहुंचे

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास ने व्यापमं घोटाले को लेकर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर न्यायालय से इस मुद्दे पर तत्काल विचार करने का आग्रह किया।

less than 1 minute read
Jul 07, 2015

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास ने व्यापमं घोटाले को लेकर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर न्यायालय से इस मुद्दे पर तत्काल विचार करने का आग्रह किया।

विश्वास ने न्यायालय के बाहर पत्रकारों से कहा कि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की है और व्यापमं घोटाले की तत्काल जांच का आग्रह किया है। मध्य प्रदेश सरकार का विशेष जांच दल (एसआईटी) हालांकि इस मामले की जांच कर रहा है और इस मामले में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी खबरिया चैनल आज तक के पत्रकार अक्षय सिंह तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन की मौत पर संवेदना व्यक्त करती है, जो इस घोटाले की जांच कर रहे थे।

विश्वास ने कहा कि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। ऐसा होने पर घोटाले से जुड़ी मौतें रुक सकती हैं।

Published on:
07 Jul 2015 12:33 am
Also Read
View All