अहमदाबाद

शिविर में 63 यूनिट रक्त एकत्र, युवाओं में दिखा मानव सेवा भाव

तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर का मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव

less than 1 minute read

अहमदाबाद. तेरापंथ युवक परिषद (तेयुप) अहमदाबाद उत्तर की ओर से रविवार को मोटेरा स्थित तेरापंथ भवन में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के इस कार्य में युवाशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 63 यूनिट रक्त एकत्र किया।
तेयुप अहमदाबाद उत्तर के अध्यक्ष दिलीप भंसाली ने कहा कि कहा कि एमबीडीडी जैसे अभियान समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ मानवता के प्रति कर्तव्यबोध को भी मजबूत करते हैं। शिविर में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अहमदाबाद उत्तर के प्रभारी सुरेश दक, स्थानीय सभा के निवर्तमान अध्यक्ष गणपतराज खतंग सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। शिविर के सफल आयोजन में विमल बाफना, अभिषेक वडेरा, विशाल पिंचा, अरिहंत बाफना, अरुण डोसी, भरत गोगड़, उत्तम सालेचा, रणजीत भंसाली, राजेश वडेरा का योगदान रहा।

Published on:
22 Mar 2026 09:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर