22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में एक को पकड़ा, 65 सिलेंडर जब्त

-आनंदनगर पुलिस ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad police

अहमदाबाद शहर की आनंदनगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध के चलते एलपीजी गैस सिलेंडर की तंगी चल रही है। ऐसे में सिलेंडर की कालाबाजारी करने के आरोप में आनंदनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। इसके पास से 65 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।पकड़े गए आरोपी का नाम महेश चौहान (45) है। ये मूलरूप से पाटण जिले की चाणस्मा तहसील के रुपपुर का रहने वाला है। अहमदाबाद में जूना वाडज जोगणी माता की चाली में रहता है।

औडा आवास मकानों के पास खुले मैदान से पकड़ा

इसे आनंदनगर थाना क्षेत्र में व्रजनगरी आवास औडा के खुले मैदान में गैर सिलेंडरों से अवैध रूप से गैस की रीफिलिंग करते हुए पकड़ा है। यह घरेलू गैस के सिलेंडर से कॉमर्शियल सिलेंडर में गैस की अवैध रीफिलिंग कर रहा था। इसके पास से 55 घरेलू सिलेंडर और 10 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। वजन कांटा, सात रिसिप्ट भी जब्त की हैं। दो ऑटो रिक्शा जब्त की है।