10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीयू के ऑनलाइन स्नातक-स्नातकोत्तर कोर्स में रेकॉर्ड 343 विद्यार्थियों को प्रवेश

-फरवरी के सत्र में 3101 विद्यार्थियों ने किया था ऑनलाइन आवेदन-अगस्त के 450 आवेदकों की तुलना में छह गुना की वृद्धि, प्रवेश में दो गुना

2 min read
Google source verification
Gujarat University

गुजरात यूनिवर्सिटी।

Ahmedabad. गुजरात यूनिवर्सिटी (जीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) की ओर से शुरू किए गए स्नातक और स्नातकोत्तर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए देश-विदेश से 3101 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिनमें 2993 भारतीय और 108 अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप तैयार किए गए इन स्नातक, स्नातकोत्तर कोर्स की विशेषता यह है कि इसमें प्रवेश से लेकर परीक्षा और परिणाम तक सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन ही की जाती हैं। छात्र को जीयू परिसर तक आने की भी जरूरत नहीं है। इन कोर्स से कामकाजी पेशेवरों, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं और दोहरी डिग्री हासिल करने के इच्छुक छात्रों को काफी राहत हुई है।

अगस्त सत्र में 154 विद्यार्थियों को मिला था प्रवेश

जीयू के तहत अगस्त 2025 सत्र में 450 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। उनमें से 180 को प्रवेश दिया था, जिसमें से 154 विद्यार्थियों ने स्नातक, स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश स्वीकार किया था।फरवरी 2026 के वर्ष 2026-27 के सत्र में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 3101 हो गई है। इनमें से 447 विद्यार्थियों ने अंतिम सबमिशन किया है, जिसके बाद जीयू ने 341 भारतीय विद्यार्थियों को प्रवेश दिया है। दो विदेशी विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया है। सीडीओई निदेशक प्रो. डॉ. जगदीश जोशी ने कहा कि फरवरी सत्र में इस कोर्स को काफी अच्छा प्रतिभाव मिला है। जैसे-जैसे युवाओं को इसकी जानकारी होगी, इसमें संख्या और बढ़ेगी। यह दोहरी डिग्री करने वालों के लिए भी अच्छा अवसर देता है।

कोर्स का नाम- अगस्त-25 -फरवरी-26

बैचलर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेज़ी विषय) -37- 68

बैचलर ऑफ कॉमर्स - 23 -73

बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस- 23- 59

मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेज़ी विषय)- 21- 56

मास्टर ऑफ कॉमर्स - 17- 41

मास्टर ऑफ साइंस (गणित)- 33- 46

कुल योग- 154- 343