10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकोल में स्वर्णिम फेस्टिवल में 1100 विद्यर्थियों ने लिया भाग

अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की ओर निकोल विधानसभा क्षेत्र के विराटनगर और ओढव वार्ड के मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए लगातार दूसरे वर्ष वांचे गुजरात समर वेकेशन स्वर्णिम फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विराटनगर स्थित एक स्कूल में हुआ, जिसमें दोनों वार्ड के 14 स्कूलों के लगभग 1100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फेस्टिवल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर उन्हें कला, संस्कार और खेलों से जोड़ना है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ahmedabad news

खेल प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

अहमदाबाद महानगरपालिका संचालित नगर प्राथमिक शिक्षा समिति की ओर निकोल विधानसभा क्षेत्र के विराटनगर और ओढव वार्ड के मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए लगातार दूसरे वर्ष वांचे गुजरात समर वेकेशन स्वर्णिम फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विराटनगर स्थित एक स्कूल में हुआ, जिसमें दोनों वार्ड के 14 स्कूलों के लगभग 1100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फेस्टिवल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर उन्हें कला, संस्कार और खेलों से जोड़ना है। कार्यक्रम में मिट्टी कला, समाचार वाचन, मेहंदी प्रतियोगिता, वेस्ट से बेस्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता और वक्तृत्व कौशल को बढ़ावा दिया गया। साथ ही मेरा अहमदाबाद, मेरा गौरव थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर स्वच्छता और नागरिक धर्म का संदेश दिया गया।

ट्रैफिक नियमों की भी दी जानकारी

बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई। वहीं इस दौरान मोबाइल छोड़ो, मैदान में खेलो” अभियान के तहत मैदान में खेले जाने वाले खेलों का भी खूब आनंद लिया। मनोरंजन के लिए विद्यार्थियों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। इस आयोजन में शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।