
फाइल फोटो।
Ahmedabad: महानगरपालिका (मनपा) ने शहर को क्लीन और ग्रीन एनर्जी की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया है। मनपा उपायुक्त जयेश उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2027-28 तक 182 मेगावाट बिजली सौर और पवन ऊर्जा से उत्पन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। मनपा ने वर्ष 2024-25 में 31 मेगावाट और 2026-27 में 82 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया है।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में अहम पहल यह है कि शहर के 189 मंदिरों, मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे लगभग 1.5 मेगावाट बिजली उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मनपा कार्यालयों की छतों से लेकर खेल कॉम्प्लेक्स तक सोलर और विंड एनर्जी का उपयोग किया जा रहा है। शहर में वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा, उस दौरान तक यह संभावना है कि शहर के बड़े-बड़े खेल कॉम्प्लेक्स के लिए ग्रीन ऊर्जा से आत्मनिर्भरता का लक्ष्य है।
264 करोड़ की बिजली बचतमनपा उपायुक्त उपाध्याय का कहना है कि अब तक ग्रीन एनर्जी के माध्यम से 264 करोड़ के बिजली बचत हो चुकी है, जिसमें विंड एनर्जी से 240 करोड़ की है। प्रतिशत के आधार पर देखें तो अब तक इस मामले में 14 प्रतिशत आत्मनिर्भरता हासिल की जा चुकी है। 2026-27 में यह 28 प्रतिशत तक पहुंची और उसके बाद वर्ष 2027-28 में इससे 100 फीसदी आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इसके लिए मनपा लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है। अहमदाबाद अब देश का ग्रीन, स्मार्ट और सस्टेनेबल शहर बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
Published on:
10 May 2026 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
