9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ahmedabad: घर से मिले महिला के कंकाल मामले में आरोपी पति, जेठ गिरफ्तार

-1992 में गला दबाकर हत्या करने के बाद घर में ही दफना दिया था शव, 34 सालों के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर सुलझाई गुत्थी, घर में गड्ढा खोदकर 20 फीट नीचे दफनाए गए शव के कंकाल किए थे बरामद, डीएनए मैच होने पर हुई पहचान की पुष्टि

less than 1 minute read
Google source verification
Crime Branch Ahmedabad

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी।

Ahmedabad. शहर के वटवा इलाके में वर्ष 1992 में हत्या करने के बाद महिला के शव को दफनाने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मृतक महिला का आरोपी पति शमशुद्दीन खेडावाला और जेठ इकबाल खेड़ावाला शामिल है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भरत पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि 1992 में फरजाना की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पति शमशुद्दीन और महिला के जेठ इकबाल को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि फरजाना देहव्यापार काम करती थी जो उसके पति को पसंद नहीं थी। फरजाना के नहीं मानने पर उसके पति ने ही उसके बड़े भाई और मित्र के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अन्य लोगों के साथ मिलकर शव को घर में ही कुएं में गड्ढा कर दफना दिया।

मृतका की बहन से हुआ था डीएनए मैच

34 साल बाद हत्या की गुत्थी क्राइम ब्रांच ने पुख्ता सूचना के आधार पर घर में खुदाई कर मानव कंकाल बरामद की। शुक्रवार को महिला के कंकाल की डीएनए सैंपल भी उसके परिजनों (बहन) से मैच हो गए। ऐसे में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए शनिवार को पति और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अन्य आरोपी अब्दुल करीम जीवरावाला और सालियाबीबी पठान की मौत हो गई है।