अजमेर

11 ट्रैक्टरों के साथ निकली घास भैरु की सवारी, बारिश के लिए की प्रार्थना

Aug 12, 2026
Rajasthan

चौथकाबरवाड़ा. कस्बे में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर मंगलवार को घास भैरु की सवारी निकाली गई। बस स्टैंड स्थित घास भैरु मंदिर से सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सवारी को खींचने के लिए 11 ट्रैक्टर लगाए गए। यह कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने सवारी का स्वागत किया और धार्मिक आयोजन किए। रातभर हुआ भजन-कीर्तन: सवारी से पहले सोमवार रात घास भैरु के स्थान पर रात्रि जागरण हुआ। कलाकारों ने रातभर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। मंगलवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद सवारी रवाना हुई। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए आगे चल रहे थे। महिलाओं ने गाए भजन: सवारी में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने भजन गाते हुए और नृत्य करते हुए अच्छी बारिश की कामना की। श्रद्धालुओं ने कम बारिश से किसानों और आमजन को हो रही परेशानी दूर होने तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सवारी वापस मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी वितरित की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Updated on:
12 Aug 2026 06:02 am
Published on:
12 Aug 2026 06:02 am