– नगर निगम की आबादी में करीब 20 हजार की वृद्धि अजमेर. स्वायत्त शासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत अजमेर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पांच राजस्व ग्रामों को शामिल किया। इनमें हाथीखेड़ा, बोराज, काजीपुरा, माकड़वाली व लोहागल शामिल हैं। इससे नगर निगम के पेराफेरी क्षेत्र से […]
- नगर निगम की आबादी में करीब 20 हजार की वृद्धि
अजमेर. स्वायत्त शासन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत अजमेर नगर निगम सीमा क्षेत्र में पांच राजस्व ग्रामों को शामिल किया। इनमें हाथीखेड़ा, बोराज, काजीपुरा, माकड़वाली व लोहागल शामिल हैं। इससे नगर निगम के पेराफेरी क्षेत्र से जुड़े पांच राजस्व ग्राम निगम सीमा में पूरी तरह शामिल हो जाएंगे। इन गांवों की 19760 हजार की आबादी (2011 की जनगणना अनुसार) नगरीय आबादी में और जुड़ जाएगी।
यह पड़ेगा असर
जानकारों के अनुसार शहरी क्षेत्र में आने के बाद इन गांवों में भूमि की कीमतें बढ़ने के साथ विकास भी होगा। सड़कें, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, पब्लिक पार्क, जिम सहित अन्य सुविधाओं से लोगों की जीवन शैली में बदलाव होगा।
निगम के वार्ड बढ़ेंगे
नगर निगम में वर्तमान में 80 वार्ड हैं। पांच गांवों की करीब 20 हजार आबादी बढ़ने से नगरीय सीमा में 10 से 15 वार्ड बढ़ सकते हें।