अजमेर

Rajasthan : पुष्कर में इजराइली पर्यटक दहशत और उलझन में, बढ़ाई गई सुरक्षा, यहूदी धर्मस्थल बेदखाबाद पर सुरक्षाकर्मी तैनात

Israeli Tourists Panic in Pushkar : अजमेर के पुष्कर से एक बड़ी खबर। इजरायल-हमास बढ़ते तनाव के बीच अजमेर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन पुष्कर में स्थित यहूदी धर्मस्थल बेदखाबाद की सुरक्षा बढ़ा दी है। बेदखाबाद की सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिए हैं।

2 min read
Israeli Tourists Panic in Pushkar

Israel Hamas War 2023 : अजमेर के पुष्कर से एक बड़ी खबर। इजरायल-हमास बढ़ते तनाव के बीच अजमेर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन पुष्कर में स्थित यहूदी धर्मस्थल बेदखाबाद की सुरक्षा बढ़ा दी है। बेदखाबाद की सुरक्षा के लिए जवान तैनात कर दिए हैं। धर्मस्थल बेदखाबाद पर यहूदी धर्म से जुड़े इजरायली पर्यटक रोजाना प्रार्थना करने के लिए सुबह-शाम आते हैं। समय-समय पर यहां पर इजरायल धर्म के अनुसार खानुकापुरम शबात पर्व भी मनाए जाते हैं। हमास और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच पुष्कर में रह रहे इजरायली पर्यटकों की सुरक्षा के लिए पुलिस और मेवाड़ भील क्रॉप्स के जवान विशेष नजर रखे हुए हैं।

पुलिस की ओर से धर्मस्थल पर एक दीवान, चार कांस्टेबल सशस्त्र पहरा दे रहे हैं। इसके अलावा एमबीसी यानी मेवाड़ भील क्रॉप्स के दो हेड कांस्टेबल 8 सिपाही सशस्त्र 24 घंटे मुख्य द्वार पर पहरा दे रहे हैं। इसके साथ ही सदा वस्त्रधारी पुलिस भी पर्यटकों से भरे इलाके, होटल, रेस्टोरेंट में विशेष नजर रखे हुए है।

करीब 150 इजरायली पर्यटक अभी भी पुष्कर में हैं

इजराइल और हमास के बीच युद्ध होने के साथ ही पुष्कर में रह रहे इजरायली पर्यटकों में दहशत बनी हुई है। यह कारण है कि वह पल-पल मोबाइल पर अपनी परिजनों से बात कर कर ताजा घटना की जानकारी ले रहे हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से लेकर अब तक करीब 200 पर्यटक जो सेना से सीधेतौर पर जुड़े हुए थे पुष्कर छोड़ चुके है। लेकिन इजराइल के लिए फ्लाइट बंद होने की वजह से अनेक पर्यटक अभी भी पुष्कर में ठहरे हुए हैं। जाने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा वक्त करीब 150 इजरायली पर्यटक अभी भी पुष्कर में हैं।

यह भी पढ़ें - दूध के पैकेट पर अब सीएम अशोक गहलोत की फोटो नहीं आएगी नजर, बड़ा निर्णय

इजरायली यहूदियों के लिए बेहद अहम है पुष्कर

पुष्कर हमेशा से आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। तीर्थ नगरी पुष्कर में विश्व के एकमात्र चतुर्मुख ब्रह्मा का मंदिर है। साथ ही राजस्थान के एकमात्र इजरायली यहूदी समुदाय का धर्म स्थल बेदखाबाद भी यहीं पुष्कर में स्थित है। जिस वजह से यह बेहद संवदेनशील इलाके में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें - Big News : राजस्थान में चुनाव पूर्व एक माह में 170 करोड़ से अधिक की ड्रग्स, शराब, सोना और नकदी जब्त

Published on:
11 Oct 2023 12:18 pm
Also Read
View All