
शिकायत दर्ज करवाते हुए। फोटो- पत्रिका
अजमेर। जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के दंत रोग विभाग में एक महिला के दर्द रहित दांत को निकालने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि एक लकवा एवं हृदय रोगी के भी दर्द वाले दांत की जगह अन्य दांत को निकालने का मामला सामने आया। परिजनों की ओर से इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक को दी गई लिखित शिकायत पर कमेटी बनाकर जांच करवाने का आश्वासन दिया गया। अस्पताल के दंत रोग विभाग में अंदरकोट निवासी मरीज इस्माइल शेख को उनकी बेटी लेकर पहुंची।
यह वीडियो भी देखें
सीनियर दंत चिकित्सक की गैरमौजूदगी में अन्य दंत चिकित्सक ने मरीज का दांत निकाल दिया। मरीज इस्माइल व उनकी बेटी नरगिस ने बताया कि दर्द वाले दांत की जगह पास का अन्य दांत निकालने की चिकित्सक राहुल जैन को शिकायत की तो वह अपनी बात पर अड़े रहे, जबकि नरगिस ने कहा कि दर्द वाले दांत की बजाय सही दांत निकाल दिया गया। उनके पिता की एस्प्रीन टेबलेट चल रही थी, जिसे सीनियर चिकित्सक ने बंद करवा कर बुलाया था। उन्होंने चिकित्सक जैन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
पीड़ित एवं परिजन ने इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे को ज्ञापन सौंपकर जांच करवा कर दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधीक्षक एवं अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश नारायण ने भी संबंधित चिकित्सक से बात की तो उन्होंने खराब दांत को ही निकालना बताया। हालांकि परिजन को कमेटी बनाकर जांच करवाने का आश्वासन दिया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी एक युवती के खराब दांत की जगह सही दांत निकालने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
अंदरकोट निवासी इस्माइल के पहले सड़क दुर्घटना में दोनों हाथ कट गए थे। बाद में पैरों में गैंगरीन हो गई। इसके बाद वह लकवाग्रस्त होकर हृदय रोग की चपेट में भी आ गया। इसके चलते मरीज के एस्प्रीन गोली चल रही थी, जिसे पिछले पांच दिन से बंद करवाई गई।
मरीज को लेकर पीड़ित के परिजन ने दर्द वाले दांत की बजाय सही दांत निकालने की शिकायत दी है। हमने दंत चिकित्सक राहुल जैन से बात की तो उन्होंने खराब दांत ही निकालने की बात कही है। शिकायत मिलने के कारण कमेटी का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई संभव हो सकती है।
Updated on:
23 May 2026 10:34 pm
Published on:
23 May 2026 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
