अजमेर

ऑनलाइन ठगी : कॉलर ने गूगल डाटकॉम पर मांगे थे सौ रुपए,क्रेडिट कार्ड से 31 हजार की हो गई निकासी

कॉलर ने खुद को साइन.कॉम से बताकर उसे गूगल डाट कॉम पर 100 रुपए का भुगतान करने के लिए बोला। उसने भुगतान का प्रयास किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 31 हजार रुपये की निकासी हो गई।

2 min read
Jul 21, 2021
ऑनलाइन ठगी : कॉलर ने गूगल डाटकॉम पर मांगे थे सौ रुपए,क्रेडिट कार्ड से 31 हजार की हो गई निकासी

Ajmer अजमेर. नौकरी के नाम पर युवक के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। उपनिरीक्षक गणपतसिंह ने बताया कि 20 जुलाई को सिविल लाइन औंकार नगर निवासी आशीष जैन ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि उसने नौकरी के लिए साइन.कॉम वेबसाइट पर आवेदन किया था। आवेदन के बाद 19 जुलाई शाम साढ़े चार बजे उसे एक कॉल आया।]

कॉलर ने खुद को साइन.कॉम से बताकर उसे गूगल डाट कॉम पर 100 रुपए का भुगतान करने के लिए बोला। उसने भुगतान का प्रयास किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 31 हजार रुपये की निकासी हो गई। पुलिस ने जैन की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

महिला के बैग से ज्वैलरी चोरी

अजमेर. रोडवेज में सफर कर रही महिला के बैग से ज्वैलरी चोरी हो गई। महिला घर पहुंची तो जेवर चोरी का पता चला। उसके पति ने सिविल लाइन्स थाने में चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

बस बदलने तक ज्वैलरी का सुरक्षित था बैग

अजमेर. उप निरीक्षक गणपत सिंह ने बताया कि पुष्कर चावंडिया निवासी गजराजसिंह ने रिपोर्ट दी कि 19 जुलाई को उसकी पत्नी किरण कंवर पीहर जयपुर से लौट रही थी। उसने दोपहर 2-3 बजे के बीच अजमेर केन्द्रीय बस स्टैंड से पुष्कर चावंडिया के लिए बस बदली। बस बदलने तक ज्वैलरी का बैग सुरक्षित था। अजमेर बस स्टैंड से पुष्कर तक सफर के दौरान अज्ञात चोर बैग से सोने की चेन, दो अंगूठियां और बिछिया चुराकर ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

सीसीटीवी में चोर गिरोह की तलाश

पुलिस केन्द्रीय बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर गिरोह की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बसों में चलने वाले हरियाणा व अलवर जिले के मेव गिरोह सक्रिय है। जो बस में यात्री बनकर सफर करने के दौरान वारदात को अंजाम देते है

Published on:
21 Jul 2021 11:35 pm
Also Read
View All