22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : संजय को लुटेरी दुल्हन ने लगाई थी चपत, गिरोह ने ‘भरपाई’ के लिए बेच दी नाबालिग

अजमेर की नाबालिग को अगवा कर शादी के लिए सरदार शहर में बेचने और उसके देहशोषण के मामले की जांच में दरगाह थाना पुलिस को मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिले हैं।

2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

image

मनीष कुमार सिंह

Jun 22, 2026

Organized human trafficking networks

चूरू सरदारशहर से गिरफ्तार संजय गुर्जर उर्फ संजू।

Ajmer News। अजमेर की नाबालिग को अगवा कर शादी के लिए सरदार शहर में बेचने और उसके देहशोषण के मामले की जांच में दरगाह थाना पुलिस को मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क के बारे में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग को खरीदकर देहशोषण के आरोप में गिरफ्तार चूरू जिले के सरदारशहर निवासी संजय उर्फ संजू गुर्जर पूर्व से ही शादी के चक्कर में मानव तस्कर गिरोहों के संपर्क में था। पूर्व में उसके लुटेरी दुल्हन से ठगी का शिकार बनने के बाद गिरोह ने उससे ली गई मोटी रकम के बदले में उसे अजमेर से अगवा नाबालिग सौंप दी थी।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि संजय गुर्जर की नाबालिग से यह पांचवीं शादी थी। पहली शादी टूटने के बाद दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई, जबकि तीसरी पत्नी ने उसके छोटे भाई से शादी रचा ली। इसके बाद संजय गुर्जर सरदारशहर में शादी कराने की आड़ में सक्रिय मानव तस्कर गिरोह के संपर्क में आया।

नुकसान की ‘भरपाई’ में सौंपी थी किशोरी

पुलिस के अनुसार गिरोह ने संजय की चौथी शादी महाराष्ट्र की एक महिला से कराने के नाम पर करीब तीन लाख रुपए वसूले, लेकिन महिला बाद में संजय के घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी लेकर फरार हो गई। संजय ने गिरोह की सरगना जरीना और उसके साथियों पर रकम लौटाने का दबाव बनाया तो गिरोह ने नुकसान की भरपाई के बतौर अजमेर से अगवा नाबालिग पीडि़ता को मात्र 32 हजार रुपए में उसके हवाले कर दिया।

भागने से रोकने के लिए बनाया बंधक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह ने ही नाबालिग को कुछ दिन बाद संजय के घर से भाग जाने की सलाह दी थी। लेकिन पूर्व में लुटेरी दुल्हन का शिकार बना संजय व उसका परिवार सतर्क था। परिवार ने नाबालिग को कड़ी निगरानी में घर में बंधक बनाकर रखा। इसी दौरान संजय ने उसका देहशोषण कर यातनाएं भी दी।

अदालत ने जेल भेजा

नाबालिग को खरीद कर देहशोषण के आरोप में गिरफ्तार संजय उर्फ संजू गुर्जर को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। प्रकरण में पुलिस गैंगरेप के आरोपी बाबूलाल व गिरोह के नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है।

अजमेर से सरदारशहर तक फैला जाल

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि अजमेर में सक्रिय पश्चिम बंगाल से जुड़े मानव तस्करी नेटवर्क के समानांतर चूरू के सरदारशहर में गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह अविवाहित पुरुषों को शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाता है। गिरोह कथित रूप से महिला-लड़कियों की खरीद-फरोख्त के संगीन अपराधों में भी संलिप्त है।

यह भी जांच के दायरे में

पुलिस पड़ताल में जरीना के अलावा सरदारशहर निवासी नदीम, राकेश और राकेश की पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।

इनका कहना है...

संजय गुर्जर से पड़ताल में अजमेर व सरदारशहर में गिरोह में सक्रिय रेशमा, शकीला, जरीना, नदीम, राकेश और उसकी पत्नी की भूमिका सामने आई है। गिरोह ने पूर्व में भी 3 लाख रुपए में संजय की महाराष्ट्र की महिला से शादी कराई थी। जो कुछ दिन बाद गहने-नकदी लेकर फरार हो गई। फिर नाबालिग को वसूली की एवज में आरोपी को 32 हजार में बेचा था। प्रत्येक कड़ी को खंगाला जाएगा।

लक्षमणराम चौधरी, सीओ दरगाह व अनुसंधान अधिकारी

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग