अजमेर

लोगो लगाएं…आस्था के आंगन में हरियाली का संकल्प, मंदिर परिसर में लगाए फलदार-छायादार पौधे

Aug 03, 2026
Rajasthan

खण्डार. राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत रविवार सुबह नृसिंहधार बालाजी किला टीम की ओर से नृसिंहधार बालाजी मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।टीम के कमलेश पाठक ने बताया कि अभियान के दौरान मंदिर परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं। इनमें शहतूत, जामुन, गुलाब, हरसिंगार, करंज, शीशम, बरगद और पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इन पौधों का उद्देश्य मंदिर परिसर को हराभरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। पौधों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए टीम ने सभी पौधों के लिए दो दर्जन से अधिक ट्री गार्ड भी लगाए, ताकि पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उनका समुचित विकास हो सके। अभियान में शामिल लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मीनारायण सोनी, पुष्पेन्द्र शर्मा, गणेश शर्मा, पवन गौतम, अरुणेश उपाध्याय, ओमप्रकाश प्रजापत, जितेन्द्र गौतम, अशोक सैन, रामकेश माली, जुगराज प्रजापत सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Updated on:
03 Aug 2026 06:00 am
Published on:
03 Aug 2026 06:00 am