अजमेर

PM Modi Ajmer Visit: राजस्थान के विकास को लगेंगे पंख, पीएम मोदी ने अजमेर से दी 16,686 करोड़ की सौगात, यहां जानें सब कुछ

Rajasthan Infra News: अजमेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16,686 करोड़ रुपए की 43 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी की।

2 min read
Feb 28, 2026
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी। फोटो- पत्रिका

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर से केंद्र और राज्य सरकार की लगभग 16,686 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी और नौ से 14 साल तक की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक देकर एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें

PM Modi Rajasthan Visit : ‘कांग्रेस अब INC नहीं, MMC – यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’, PM मोदी का सबसे बड़ा हमला, यहां देखें संबोधन की बड़ी बातें 

43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मोदी ने कार्यक्रम में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे समेत विभिन्न क्षेत्रों में करीब 16,686 करोड़ रुपए की लागत वाली 43 प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 8,554 करोड़ रुपए की 34 परियोजनाएं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित हैं। इन विभागों में शहरी विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, ऊर्जा, जल संसाधन और उद्योग आदि शामिल हैं।

दो परियोजनाओं का शिलान्यास

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा से जुड़ी करीब 8,132 करोड़ रुपए की नौ प्रमुख परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इनमें दो परियोजनाओं का शिलान्यास और सात का लोकार्पण किया गया। प्रधानमंत्री ने 4,516 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लगभग 1,207 करोड़ रुपए की लागत से बांदीकुई से जयपुर तक चार लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पैकेज-14 सेक्शन में एनएच-76 जंक्शन से एनएच-12 पर उम्मेदपुरा गांव तक आठ लेन कैरिजवे तथा प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं।

इसी तरह जयपुर में 286 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से सांगानेर फ्लाईओवर से चौरड़िया पेट्रोल पंप होते हुए मालपुरा गेट तक एलिवेटेड रोड, जोधपुर शहर में महामंदिर से अखल्या चौराहे तक 1,243 करोड़ रुपए की लागत से चार लेन एलिवेटेड रोड तथा बारां जिले में 322 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी किया गया। स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल के अपने संकल्प की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री ने नोनेरा वृहद पेयजल परियोजना के 1,021 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाले चार पैकेज और परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना के 2,247 करोड़ रुपए की लागत वाले पांच पैकेजों की आधारशिला रखी।

यह वीडियो भी देखें

मजबूत होगा बिजली तंत्र

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के प्रमुख केंद्रों से बिजली के सुगम पारेषण के लिए 3,616 करोड़ रुपए की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण किया। साथ ही 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास भी किया। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर पाली मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से संबंधित विभिन्न कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Road News: राजस्थान को PM मोदी ने दी 5235 करोड़ की सड़कों की सौगात
Also Read
View All