अजमेर

लीड…..मंदिरों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त, पुजारियों-महंतों के साथ बनाई नई रणनीति

Aug 03, 2026
Rajasthan

खण्डार. जिले एवं आसपास के क्षेत्रों में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यहां थाना परिसर में मंदिर सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण रामधन जाट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खण्डार एवं बहरावण्डा कलां क्षेत्र के मंदिरों के पुजारी, महंत, धर्मस्थलों के प्रतिनिधि तथा दोनों थानाधिकारियों ने भाग लिया।इसमें में मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, बहरावण्डा कलां थानाधिकारी बनी सिंह, छाण चौकी प्रभारी दौलत सिंह, बहरावण्डा खुर्दग् चौकी प्रभाी धर्मपाल सिंह आदि मौजूद थे।मंदिरों में चोरी रोकने को पुलिस अलर्ट, सीसीटीवी और रात्रि गश्त होगी मजबूत:
पुलिस अधिकारियों ने सभी मंदिरों में प्रवेश और निकास द्वार, दानपात्र तथा प्रमुख स्थानों पर हाई-डेफिनिशन (एचडी) सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कैमरों का कम से कम 30 दिन का बैकअप सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई। रात्रि के समय मंदिर परिसर एवं आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, दानपात्रों को नियमित रूप से खाली करने तथा आभूषणों और अन्य कीमती सामान को मजबूत ताले एवं तिजोरी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए। बड़े और प्रमुख मंदिरों में रात्रिकालीन चौकीदार तैनात करने तथा पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया।
मंदिरों की सुरक्षा में अब नहीं होगी चूक, पुलिस ने दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मंदिर परिसर या आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। बैठक में पुजारियों और महंतों ने भी मंदिरों की सुरक्षा संबंधी व्यावहारिक समस्याओं और सुझावों से पुलिस को अवगत कराया। अधिकारियों ने इन सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई तथा ग्रामीण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

Updated on:
03 Aug 2026 06:00 am
Published on:
03 Aug 2026 06:00 am