अजमेर

बनास नदी से शिव मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा,शिव जयकारों से गूंजा गांव

Aug 25, 2026
Rajasthan

चौथकाबरवाड़ा. तहसील क्षेत्र के सारसोप गांव में सोमवार को शिव मंदिर पर कलश व कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कावड़ यात्रा बनास नदी से शुरू होकर शिव मंदिर पहुंची, जबकि कलश यात्रा इच्छापूर्ण गणेश मंदिर से रवाना होकर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कावड़ लेकर चल रहे नन्हे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा में सहभागिता की। मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शंकर का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन के तहत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन होगा। ग्रामीणों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर लक्ष्मण शर्मा, महावीर कुशवाहा, रामसागर गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Updated on:
25 Aug 2026 06:01 am
Published on:
25 Aug 2026 06:01 am