25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क किनारे बबूल के पेड़ बने खतरा, केबल टूटकर गिरी

अजमेर

image

Newsdesk

Aug 25, 2026

Rajasthan

मलारनाडूंगर. उपखण्ड मुख्यालय बस स्टैंड पर सोमवार को तेज हवा के चलते बड़ा हादसा टल गया। बरसात के बाद चली तेज हवा से बबूल के पेड़ में उलझी बिजली की केबल टूटकर सड़क पर गिर गई। केबल गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। सूचना पर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और केबल को जोड़कर विद्युत आपूर्ति सुचारू की। स्थानीय नागरिकों के अनुसार सड़क किनारे उगे बबूल के पेड़ वाहन चालकों व राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से आम रास्तों के किनारे खड़े बबूल के पेड़ों की छंटाई अथवा उन्हें हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
फोटो कैप्शन-1: मलारना डूंगर में बिजली की केबल जोड़ते विद्युतकर्मी।