
भगवतगढ़. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुनारी में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूथ एवं इको क्लब प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण के लिए पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मऊ के प्रधानाध्यापक दशरथ लाल ने सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामधन मीणा, ममता मीणा, शंकरलाल मीणा, संजय गुप्ता, रामजीलाल, बाबूलाल, कमलचंद, भारती शर्मा, कोमल, दयाराम, राजेंद्र, अनीता शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।