अजमेर

गांव-गांव पहुंच रहे कार्यकर्ता, विश्व आदिवासी दिवस समारोह का दिया न्योता

Aug 03, 2026
Rajasthan

बाटोदा. नांगल प्यारीवास (मीणा हाईकोर्ट) में 9 अगस्त को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा अधिक से अधिक लोगों से समारोह में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। रविवार को अजय मीणा टूंडिला और हरकेश मीणा जाहिरा के नेतृत्व में बाटोदा, बरनाला, सुंदरी, सांचोली, मोरपा, जीवद, रामसिंहपुरा, बिछोछ, फुलवाड़ा सहित अट्ठाईसा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रचार पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

आयोजन समिति सदस्य अजय टूंडिला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के सानिध्य में आयोजित समारोह में आदिवासी मीणा समाज एवं सर्व समाज के वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पंच-पटेल, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजकों के अनुसार 9 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक पद दंगल, ढांचा गीत, आदिवासी लोकनृत्य और देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अभियान के दौरान समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर नानजी सांचोली, ऋषिकेश मीणा, रणजीत, शंकर सिंह नरुका, इंद्रराज राणीला, बाबूलाल, भगोती, कुंजीलाल सैनी, दशरथ सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Updated on:
03 Aug 2026 06:02 am
Published on:
03 Aug 2026 06:02 am