अलवर

Alwar News: अलवर में श्वान ने युवक पर किया हमला… होठ, नाक व गाल पर काटा, आंख के पास तक हुआ घाव

अलवर में श्वान हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। 3 वर्षीय युवक श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।

less than 1 minute read
Jun 11, 2025
Photo- Patrika

अलवर में श्वान हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले के नौगांवा क्षेत्र के मनकी गांव में 33 वर्षीय युवक श्वान के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का पूरा चेहरा जख्मी हो गया। घायल महेंद्र कुमार का अलवर के राजकीय जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

श्वान के हमले से महेन्द्र कुमार का एक साथी को मामूली खरोंचे आईं, जबकि बचाव करने महेंद्र आया तो कुत्ते ने हमला कर दिया। पूरे चेहरे को नोच लिया। आंख के पास तक जख्म हो गए। फिर काफी लोगों ने मिलकर कुत्ते को भगाया। डॉक्टर्स ने बताया कि महेंद्र की हालत गंभीर है।

आवारा श्वान ने किया हमला

घायल महेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ एक डम्पर से मलबा खाली कर रहा था। इसी दौरान एक आवारा श्वान ने लोगों पर हमला कर दिया। पहले साथी पर झपटा, फिर मुझ पर हमला कर दिया। मेरे चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। आंख का थोड़ा ही हिस्सा बच पाया है।

Published on:
11 Jun 2025 09:00 am
Also Read
View All

अगली खबर