अलवर

राजस्थान: घर के स्लोप से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक का BSF में हुआ था चयन, ज्वॉइनिंग का था इंतजार

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र के कुतीना गांव में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे एक घर के सामने बने स्लोप से बाइक टकराकर गिरने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Feb 12, 2026
Feature image
फोटो पत्रिका

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र के कुतीना गांव में बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे एक घर के सामने बने स्लोप से बाइक टकराकर गिरने से उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस जाप्ता चालक कुलदीप यादव ने बताया कि कुतीना निवासी अभिषेक जांगिड़ पुत्र महेंद्र सिंह और हरियाणा के खेड़ी तलवाना निवासी राहुल जांगिड़ पुत्र भीम सिंह बाइक से हरियाणा के मोहनपुर की ओर से कुतीना आ रहे थे। इसी दौरान गांव में सड़क किनारे बने स्लोप से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में राहुल जांगिड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक जांगिड़ को गंभीर हालत में नीमराना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

बीएसएफ में चयनित था अभिषेक, ज्वॉइनिंग का कर रहा था इंतजार

मृतक अभिषेक जांगिड़ का हाल ही में एसएससी परीक्षा के परिणाम में बीएसएफ में चयन हुआ था। वह ड्यूटी ज्वॉइन कर ट्रेनिंग पर जाने की तैयारी में था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, राहुल जांगिड़ को अभिषेक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

Updated on:
12 Feb 2026 02:30 pm
Published on:
12 Feb 2026 02:30 pm