अलवर

अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी देश की राष्ट्रीय उपलब्धियां

प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को भारत की राष्ट्रीय उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी पढ़ाई जाएगी।
less than 1 minute read
Sep 23, 2025
Teacher
representative picture (patrika)

प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को भारत की राष्ट्रीय उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी पढ़ाई जाएगी। इसके लिए एनसीईआरटी (नई दिल्ली) द्वारा विशेष शैक्षणिक मॉड्यूल विकसित किया गया है। राज्य के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार इसे सभी स्कूलों में लागू किया जा रहा है।

ऑनलाइन माध्यम से साझा होगा मॉड्यूल

यह मॉड्यूल ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में साझा किया जाएगा। शिक्षक इसका उपयोग कर कक्षा में विद्यार्थियों को भारत की विकास यात्रा और उपलब्धियों के बारे में पढ़ाएंगे।

बच्चों को इन विषयों की मिलेगी जानकारी

इस मॉड्यूल के तहत विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया जाएगा, जिनमें शामिल हैं
भारत का विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना
भारत का लोकतांत्रिक ढांचा
डिजिटल इंडिया अभियान की सफलता
कोविड-19 प्रबंधन की रणनीति
एशियन गेम्स में भारत की उपलब्धियां
स्वच्छ भारत मिशन की सफलता
भारत की विरासत और विकास यात्रा

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों में देश की प्रगति और उपलब्धियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और राष्ट्रीय गर्व की भावना विकसित होगी।

Updated on:
23 Sept 2025 12:50 pm
Published on:
23 Sept 2025 12:50 pm