अलवर

श्रीकल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन, देखें वीडियो 

अलवर में सकल जैन समाज की ओर से जैन नसिया जी में श्रीकल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का मुख्य आयोजन मंगलवार से प्रारंभ हुआ।
less than 1 minute read
Sep 23, 2025
Feature image

अलवर में सकल जैन समाज की ओर से जैन नसिया जी में श्रीकल्पद्रुम महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का मुख्य आयोजन मंगलवार से प्रारंभ हुआ। अलवर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जबकि राजस्थान में दूसरी बार हो रहा है। इस दौरान सुबह शांतिधारा, नित्य नियम पूजन व समवशरण अर्चना की गई।


इसके लिए एसीयुक्त भव्य और आकर्षक पांडाल बनाया गया है। इसमें 24 समवशरण की ऊंचाई 15 फीट है जबकि 1 मुख्य समवशरण 19 फीट का बनाया गया है। इसको बनाने के लिए रंगीन थर्माकॉल का प्रयोग किया गया है जबकि पूजन करने वालों के लिए लकड़ी का आसन लगाया गया है। यह आयोजन उपाध्याय विज्ञानंद मुनिराज ससंघ के सानिध्य में 22 से 28 सितंबर तक चलेगा। इसमें देश भर से जैन श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। प्रतिदिन विधान में बैठने के लिए करीब आठ सौ श्रद्धालु इंद्र इंद्राणी के रूप में शामिल हो रहे हैं।

Updated on:
23 Sept 2025 03:43 pm
Published on:
23 Sept 2025 03:43 pm