Sariska Tiger Reserve: वर्ष 2023 सरिस्का टाइगर रिजर्व के लिए सुकून देने वाला रहा। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या 70 हजार पर्यटक सरिस्का भ्रमण के लिए पहुंचे।
Sariska Tiger Reserve: वर्ष 2023 सरिस्का टाइगर रिजर्व के लिए सुकून देने वाला रहा। इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या 70 हजार पर्यटक सरिस्का भ्रमण के लिए पहुंचे। पिछले छह सालों में पर्यटकों की यह संख्या सबसे ज्यादा है। इससे सरिस्का को करीब 291 लाख रुपए का राजस्व भी मिला। सरिस्का में अब बाघों का कुनबा बढ़कर 31 पहुंच गया है। बाघों की संख्या बढ़ने का लाभ यह हुआ कि पर्यटकों को अच्छी साइटिंग होने लगी है। इससे सरिस्का की ख्याति बढ़ी है।
पहले 50 हजार तक पहुंच पाता था पर्यटकों का यहां आंकड़ा
पहले सरिस्का में पर्यटकों का आंकड़ा 50 हजार के इर्द- गिर्द घूमता रहा है। वर्ष 2023 में एक जनवरी से 31 दिसम्बर तक करीब 70 हजार पर्यटक भ्रमण के लिए पहुंचे। इससे सरिस्का प्रशासन को करीब 291 लाख रुपए का राजस्व मिला। वहीं एक अप्रेल से 31 दिसम्बर तक करीब 49 हजार पर्यटक सरिस्का भ्रमण के लिए पहुंचे और करीब 219 लाख रुपए की आय हुई।
| वर्ष | पर्यटक | राजस्व प्राप्ति |
| 2017-18 | 50265 | 13998393 |
| 2018-19 | 47933 | 14238551 |
| 2019-20 | 44828 | 15457775 |
| 2020-21 | 40575 | 5447136 |
| 2021-22 | 51069 | 21854468 |
| 2022-23 | 56183 | 2505417 |
| 2023-31 दिसम्बर तक | 49000 | 21900000 |
लगातार तीन दिन से दिख रहे बाघ-बाघिन
लगातार तीन दिन से दिख रहे बाघ-बाघिन सरिस्का में लगातार तीन दिन से बाघिन एसटी-9 एवं बाघ एसटी-21 की पर्यटकों को साइटिंग हो रही है। दोनों बाघ- बाघिन इन दिनों पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। नए साल पर भी पर्यटकों को बाघों की अच्छी साइटिंग हुई।
बाघों का इतना है कुनबा
बाघ 9
बाघिन 15
शावक 7
कुल 31
जंगल में रेकॉर्ड पर्यटक पहुंचे
वर्ष 2023 में सरिस्का में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसका कारण सरिस्का की देश भर में ख्याति बढ़ना है।-डीपी जागावत, डीएफओ, सरिस्का टाइगर रिजर्व