अलवर

VIDEO: आग लगने से परचून की दुकान जलकर खाक,  दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित साठ फुट रोड पर देर रात एक परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Jul 22, 2025
Feature image

अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित साठ फुट रोड पर देर रात एक परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

दुकान मालिक दाताराम चौधरी की परचून की यह दुकान रात के समय बंद थी। रात करीब ढाई बजे गश्त कर रही पुलिस को दुकान से धुआं उठता नजर आया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग को सूचना दी।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। पुलिस की सतर्कता और दमकल कर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

Updated on:
22 Jul 2025 12:03 pm
Published on:
22 Jul 2025 12:02 pm