अलवर

Road Accident: स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, सिर के बल सड़क पर गिरी महिला, 5 बच्चों की मां की दर्दनाक मौत

अलवर-दिल्ली हाईवे पर स्पीड ब्रेकर पार करते समय बाइक उछलने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पांच बच्चों की मां हसीना बहन से मिलने जा रही थी।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
मृतका हसीना। फाइल फोटो- पत्रिका

रामगढ़। अलवर-दिल्ली हाईवे पर बालोत नगर के समीप स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर उछलने से एक महिला सड़क पर सिर के बल जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका हसीना अपने भतीजे अरसद खान के साथ बाइक पर बैठकर नंगली सहजपुर गांव में अपनी बहन से मिलने जा रही थी।

ये भी पढ़ें

Kota Accident: हादसे के बाद सड़क पर तड़प रहा था 3 साल की बेटी का पिता, पुलिस जीप भी नहीं रूकी, आखिरकार मौत

रास्ते में तोड़ा दम

बताया गया है कि उसकी बहन के पति का हाल ही में निधन हो गया था। स्पीड ब्रेकर पार करते समय तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर सवार हसीना सिर के बल सड़क पर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे रामगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे अलवर रेफर कर दिया। अलवर ले जाते समय रास्ते में ही हसीना ने दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम

मृतका हसीना के पति जुबेदीन निवासी बीजवा ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतका हसीना पांच बच्चों की मां थी। उसका सबसे बड़ा बेटा आमिर 15 साल का और सबसे छोटी बेटी आलिया महज 3 साल की है। मृतका हसीना का पति सुबेदीन अलवर में बुर्जा के समीप एक फैक्ट्री में काम करता है। वहीं हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें

Bharatpur News: छोटे भाई की मौत से टूटा बड़ा भाई, नहीं उठा पाया जिम्मेदारियों का बोझ, नहर में कूदकर दी जान
Also Read
View All