
मृतक दीपक नायक। फाइल फोटो- पत्रिका
सांगोद। तीन दिन पूर्व कोटा-सांगोद रोड पर लक्ष्मीपुरा गांव के पास गोवंश से टकराने से गंभीर घायल कोटड़ी निवासी एक युवक की कोटा में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
जानकारी के अनुसार सांगोद में मोबाइल की दुकान पर काम करने वाला कोटड़ी निवासी युवक दीपक नायक 19 फरवरी को रात करीब दस बजे बाइक से गांव जा रहा था। रास्ते में सड़क पर एकाएक आए गोवंश से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक कई फीट दूर तक घिसटती गई।
मौके पर मौजूद लोग तत्काल दीपक को सांगोद अस्पताल लेकर पहुंचे। सिर में गंभीर चोट होने से उसे कोटा रेफर किया गया था। उपचार के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दीपक के पिता की मौत हो चुकी है। वह मोबाइल की दुकान पर काम करके घर-परिवार चला रहा था। वहीं दीपक की तीन साल की एक बालिका भी है।
गोवंश से टकराने के ठीक बाद सड़क से एक चौपहिया वाहन निकला, लेकिन वह भी नहीं रुका। टकराने के आधा मिनट के अंतराल में पुलिस का वाहन भी सड़क से गुजरा, लेकिन वह भी नहीं रुका। इसी बीच एक घर के बाहर खड़ी महिला के चिल्लाने पर कुछ लोग घरों से बाहर निकले और दीपक को वाहन से अस्पताल पहुंचाया। हादसे का सारा घटनाक्रम सड़क किनारे स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
Published on:
22 Feb 2026 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
