
कोटा मथुराधीशजी मंदिर का मैप (फोटो: गूगल मैप)
KDA Good News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से 5 दिवसीय प्रवास पर कोटा आएंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे। स्पीकर बिरला रविवार सुबह 7 बजे श्रीमधुराधीश मंदिर कॉरिडोर के प्रथम चरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। प्रथम चरण के तहत केडीए की ओर से 18.24 करोड़ की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य होंगे।
इसके अलावा वे 9.82 करोड़ की लागत से कैथूनीपोल चौराहे से अभय कमांड तक लिंक सड़क और 2.5 करोड़ से की लागत से महात्मा गांधी विद्यालय, महारानी विद्यालय रामपुरा, घंटाघर तथा लक्खी बुर्ज पर फसाड लाइट इंस्टॉलेशन कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इसके उपरान्त वे कोटा महोत्सव के तहत आयोजित हैरिटेज वॉक में शामिल होंगे।
स्पीकर बिरला दोपहर 12 बजे शिव ज्योति विद्यालय श्रीनाथपुरम में सीआइआरसी सब रीजनल कॉन्फ्रेन्स, दोपहर 1 बजे गोदावरी धाम हनुमंत वाटिका में आयोजित उपनयन संस्कार कार्यक्रम, 1.30 बजे शुभम गार्डन में आय़ोजित पंचम सिंधी सामुहिक विवाह सम्मेलन, 1.45 पर मल्टीपरपज विद्यालय में कोटा संभाग शारिरिक शिक्षक अधिवेशन व नव वर्ष स्नेह मिलन, 2 बजे दशहरा मैदान में एसटी,एससी ओबीसी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संभागीय अधिवेशन, 3 बजे बून्दी रोड पर आयोजित चौरसिया समाज का युवक-युवती परिचय एवं सम्मान समारोह, 4 बजे सिआम ऑडिटोरियम नयापुरा में आयोजित रैगर स्नेह मिलन समारोह एवं भामाशाह प्रतिभा सम्मान समारोह, 5.30 बजे रिवर फ्रन्ट पर मां चम्बल की आरती एवं शाम 6 बजे देवनायारण मंदिर गोरधनपुरा में आयोजित पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Published on:
22 Feb 2026 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
