22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रविवार को घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान का ये पार्क, एक साथ देख सकते हैं दुनिया की कई फेमस जगह, जानें एंट्री फीस और टाइम

Rajasthan Best Place To Visit: अगर आप इस रविवार कुछ खास और अलग देखने का प्लान बना रहे हैं, तो कोटा का सेवन वंडर्स पार्क आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। किशोर सागर किनारे स्थित इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों की आकर्षक झलक एक ही जगह देखने को मिलती है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 22, 2026

Seven Wonder Kota

फोटो: पत्रिका

Kota Seven Wonders Park Ticket Price: यदि आप रविवार को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर के प्रसिद्ध सेवन वंडर्स पार्क का रुख कर सकते हैं। किशोर सागर किनारे स्थित इस पार्क में विश्व के सात अजूबों की आकर्षक प्रतिकृतियां एक ही स्थान पर देखने को मिलती हैं। शहर के पर्यटन और मनोरंजन स्थलों में शामिल यह पार्क स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण बना हुआ है।

हर व्यक्ति पेरिस जाकर एफिल टावर या न्यूयॉर्क जाकर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी नहीं देख सकता, लेकिन कोटा में स्थित इस पार्क में दुनिया के प्रसिद्ध स्मारकों की झलक आसानी से देखी जा सकती है। शाम के समय रंगीन रोशनी में जगमगाते स्मारकों का दृश्य पर्यटकों को खास अनुभव देता है।

कोटा वंडर्स पार्क में 7 प्रतिष्ठित स्मारक

  1. एफिल टावर, फ्रांस
  2. पीसा की झुकी हुई मीनार, इटली
  3. ईसा मसीह मुक्तिदाता, ब्राजील
  4. स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, संयुक्त राज्य अमरीका
  5. गीजा का पिरामिड, मिस्र
  6. कोलोसियम, इटली
  7. ताजमहल, भारत

2013 में हुआ निर्माण

करीब 20 करोड़ की लागत से कोटा का सेवन वंडर्स पार्क वर्ष 2013 में तैयार किया गया था। उस समय यूआइटी (अब केडीए) ने इस परियोजना को विकसित किया था।

खुलने का समय और घूमने का बेहतर मौका

पार्क बुधवार को छोड़कर अन्य दिनों में शाम 4.30 से रात 10 बजे तक खुला रहता है। बुधवार को यह सुबह 11 से रात 10 बजे तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। शाम का समय घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, जब स्मारकों की प्रतिकृतियां पीली रोशनी से जगमगाती हैं।

प्रवेश शुल्क और सुविधाएं

पार्क में प्रवेश शुल्क भी बहुत कम है। 12 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए टिकट 10 रुपए तथा 3 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 5 रुपए निर्धारित है। परिसर में फूड कोर्ट भी उपलब्ध है, जहां पर्यटक स्नैक्स, जूस, कोल्ड ड्रिंक और फास्ट फूड का आनंद ले सकते हैं। रविवार या अवकाश के दिन परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए यह स्थान शहर के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।