23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार युवकों की दर्दनाक मौत, महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे

Rajasthan Road Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कानपुर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। चेचट टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Feb 22, 2026

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा: फोटो पत्रिका

चेचट (कोटा)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कानपुर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। चेचट टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। कार अत्यधिक गति से दौड़ रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा धंसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

शवों को निकालने में करनी पड़ी मशक्कत

मौके पर पहुंची पुलिस को शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि टक्कर कितनी भयानक रही होगी। पुलिस के अनुसार कार सवार सभी युवक उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले थे।

मृतकों की पहचान दस्तावेजों के आधार पर प्रांजुल चतुर्वेदी (26), अंकुश दुबे (21) और श्रेष्ठ बाजपेई (23) के रूप में हुई है, जबकि चौथे युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। थानाधिकारी सुरेन्द्र गोदारा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों युवक मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।

मोर्चरी में रखवाए शव

पुलिस ने शवों को मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने या वाहन में तकनीकी खराबी के चलते यह दुर्घटना हुई हो सकती है। फिलहाल ट्रक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।