22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: क्या राजस्थान में होगी बारिश ? कब बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए 7 दिनों की वेदर रिपोर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं और 48 घंटे बाद तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Weather Report, Rajasthan Weather Update, Rajasthan 7 Day Weather Report, Rain in Rajasthan, Rain Update in Rajasthan, IMD, IMD Forecast, Weather Department Forecast, IMD Rain Forecast, IMD Heat Warning

फाइल फोटो- पत्रिका

जयपुर। राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 23 और 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि इस दौरान भी मौसम मुख्यतः शुष्क ही रहेगा। कहीं भी बारिश या विशेष मौसम गतिविधि की संभावना नहीं बताई गई है।

अब बढ़ेगी गर्मी

विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 48 घंटों के बाद दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है।

यह वीडियो भी देखें

प्रदेश में मौसम शुष्क

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस अवधि में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दूसरी ओर न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां सुबह के समय ठंडक बनी रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने और किसी भी प्रकार की चेतावनी नहीं होने की जानकारी दी है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग