22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Assistant Professor Vacancy In Rajasthan: राजस्थान में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा तक

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास करना जरूरी है।

2 min read
Google source verification
Assistant Professor Vacancy In Rajasthan

Assistant Professor Vacancy In Rajasthan(Image-Freepik)

Assistant Professor Vacancy In Rajasthan: यूनिवर्सिटी में पढ़ाने की इच्छा रखने वाले लिए अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए रोलिंग भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना ही काफी नहीं होगा। उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर भेजनी होगी। तय तारीख के बाद पहुंचे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 पद भरे जाएंगे।

Assistant Professor Vacancy: प्रोफेसर पद के लिए क्या चाहिए योग्यता?


प्रोफेसर बनने के लिए संबंधित विषय में पीएचडी डिग्री अनिवार्य है। साथ ही मान्यता प्राप्त जर्नल्स में कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित होना जरूरी है। अनुभव की बात करें तो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में कम से कम 10 साल का शिक्षण या रिसर्च कार्य का अनुभव होना चाहिए। सभी शैक्षणिक योग्यताएं University Grants Commission (UGC) के नियमों के अनुसार मान्य होंगी।

Assistant Professor Vacancy In Rajasthan: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए शर्तें

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) पास करना जरूरी है। हालांकि जिन उम्मीदवारों के पास पीएचडी डिग्री है, उन्हें यूजीसी नियमों के तहत NET से छूट मिल सकती है।

Rajasthan Assistant Professor: सैलरी और चयन प्रक्रिया

वेतन की बात करें तो प्रोफेसर पद पे लेवल-14 के अंतर्गत आता है, जिसमें मासिक वेतन 1,44,200 रुपये से शुरू होकर 2,18,200 रुपये तक जा सकता है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर को पे लेवल-10 के अनुसार 57,700 रुपये से 1,81,400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को प्रजेंटेशन या सेमिनार के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन होगा।