22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BSSC Vacancy 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग कैलेंडर 2026, जान लें कब होगी परीक्षाएं और एग्जाम पैटर्न

सबसे ज्यादा चर्चा 26,000 पदों पर होने वाली सेकेंड इंटर लेवल भर्ती को लेकर है। यह आयोग की अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। करीब 33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 22, 2026

BSSC Vacancy 2025

BSSC Vacancy 2025(Image-Freepik)

BSSC Vacancy 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने साल 2026 में आयोजित होने वाली 45 अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। लंबे समय से जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथियों का इंतजार था, उनके लिए यह राहत की खबर है। जारी कैलेंडर में नोटिफिकेशन से लेकर प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और परिणाम तक की संभावित तारीखें बताई गई हैं।

BSSC Vacancy 2025: 26 हजार पदों वाली सेकेंड इंटर लेवल भर्ती


सबसे ज्यादा चर्चा 26,000 पदों पर होने वाली सेकेंड इंटर लेवल भर्ती को लेकर है। यह आयोग की अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। करीब 33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है। यह भर्ती 2023 में निकाली गई थी और तब से परीक्षार्थी परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे।

BSSC: सेकेंड इंटर लेवल- कैसे होगा चयन?


इस भर्ती में चयन तीन चरणों में होगा। जिसमें प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

कुल 150 mcq प्रश्न
विषय: सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता
समय: 2 घंटे 15 मिनट
हर गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती

कार्यालय परिचारी भर्ती: 5,151 पद
कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) भर्ती (वि.सं. 06/25) के तहत 5,151 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी तय कर दी गई है।

प्रारंभिक परीक्षा- जुलाई–अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा- अक्टूबर 2026

परीक्षा पैटर्न

100 mcq प्रश्न
समय – 2 घंटे
सही उत्तर पर 4 अंक
गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती

बिहार CGL-4 भर्ती: 1,883 पद
बीएसएससी सीजीएल-4 (चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वि.सं. 05/25) के तहत 1,883 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी 2026 में पूरी की जाएगी।

प्रारंभिक परीक्षा- जून–जुलाई 2026
मुख्य परीक्षा- अक्टूबर 2026

यह भर्ती ग्रेजुएट स्तर के अभ्यर्थियों के लिए है और इसमें भी चयन दो चरणों प्रीलिम्स और मेन्स के आधार पर होगा।

कुल मिलाकर आयोग के इस कैलेंडर ने लाखों अभ्यर्थियों को एक स्पष्ट टाइमलाइन दे दी है। खासकर सेकेंड इंटर लेवल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह सबसे बड़ी अपडेट है। अब तैयारी को लेकर अनिश्चितता कम होगी और उम्मीदवार तय योजना के साथ आगे बढ़ सकेंगे।