
HPCL Recruitment 2026
HPCL Graduate Apprenticeship 2026: देश की जानी-मानी महारत्न कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी के 608 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे में जो छात्र हाल ही में इंजीनियरिंग पूरी कर चुके हैं और किसी मजबूत सरकारी कंपनी के साथ करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका खास साबित हो सकता है। इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच से बी.ई. या बी.टेक की डिग्री ली हो।
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये का फिक्स्ड स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 20,500 रुपये एचपीसीएल की ओर से दिए जाएंगे, जबकि 4,500 रुपये भारत सरकार की डीबीटी योजना के तहत सीधे खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती की एक खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। चयन पूरी तरह से इंजीनियरिंग डिग्री में हासिल अंकों के आधार पर किया जाएगा। मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और 1:5 के अनुपात में डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
एक अहम शर्त यह भी है कि डिग्री 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद पूरी की गई हो। यानी 2023 से पहले पास आउट हो चुके छात्र इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।अंकों की बात करें तो सामान्य, ओबीसी (एनसीएल) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। आयु सीमा 2 मार्च 2026 तक 18 से 25 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी मिलेगी।
Published on:
22 Feb 2026 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
