21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Galgotia University Fee Structure: गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के लगते हैं इतने लाख रूपये, AI का भी होता है कोर्स

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में B.Tech में दाखिले के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य हैं। तीसरे विषय के तौर पर केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या कोई तकनीकी विषय होना चाहिए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 21, 2026

Galgotia University Fee Structure

Galgotia University Fee Structure

Galgotia University इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। वजह बना दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट, जहां यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर दिखाया गया एक रोबोट डॉग। बाद में सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह असल में चीनी कंपनी का मॉडल है, जिसे ‘ओरियन’ नाम देकर यूनिवर्सिटी का इनोवेशन बताया गया। वीडियो वायरल हुआ तो सवाल भी उठे। यूनिवर्सिटी की ओर से सफाई दी गई कि रोबोट बाहर से मंगाया गया था। विवाद वबढ़ता देख यूनिवर्सिटी ने रोबोट के बारे में मीडिया में जानकारी देने वाली प्रोफेसर को भी यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बीटेक करने के लिए कितनी फीस देनी होती है? आइये जानते हैं।

Galgotia University Fee Structure: बीटेक की फीस कितनी है?

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में B.Tech चार साल का कोर्स है। फीस ब्रांच के हिसाब से थोड़ी बदलती है।

  • सालाना ट्यूशन फीस करीब लगभग 1.43 लाख से 1.64 लाख के बीच है।
  • चार साल में कुल ट्यूशन फीस लगभग 4.4 लाख से 6.56 लाख के बीच हो जाती है।
  • कोर्स फी के अलावा भी कई प्रकार की फीस देनी होती है। जैसे एग्जाम फी, आईडी कार्ड फी आदि। अगर आप यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहते हैं तो उसका फीस अलग से देना होता है।

Galgotia University: क्या AI की पढ़ाई भी होती है?


गलगोटिया यूनिवर्सिटी में AI(Artificial Intelligence) और ML(Machine Learning) जैसे टेक्नोलॉजी की भी पढ़ाई होती है। यूनिवर्सिटी में B.Tech CSE (Artificial Intelligence & Machine Learning), B.Tech CSE (Artificial Intelligence) जैसे कोर्स भी करवाए जाते हैं। इन ब्रांचों की फीस भी सालाना 1.43 लाख से 1.64 लाख के बीच ही होती है।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे होता है?

B.Tech में दाखिले के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स अनिवार्य हैं। तीसरे विषय के तौर पर केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या कोई तकनीकी विषय होना चाहिए। कम से कम 60% अंक जरूरी हैं। मेरिट मुख्य रूप से CUET या SAT स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है।