22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में बेखौफ बदमाश: होटल में घुसकर मालिक पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़ देख सहमे लोग

जयपुर के एक होटल में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। नकाबपोश बदमाशों ने होटल में तोड़फोड़ की और मालिक पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Feb 22, 2026

Jaipur Crime Masked Miscreants Attack Hotel Owner Vandalize Property Locals Left Terrified

होटल में घुसकर मालिक पर जानलेवा हमला (फोटो सोशल मीडिया)

Jaipur Crime: राजधानी जयपुर एक बार फिर बदमाशों के दुस्साहस से दहल उठी है। सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में रात के समय नकाबपोश बदमाशों ने एक नामी होटल को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने न केवल होटल में जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि होटल मालिक पर जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत फैला दी।

बता दें कि यह पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात की है, जब करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश बाइकों पर सवार होकर होटल पहुंचे थे।

चश्मदीदों के मुताबिक, बदमाशों ने आते ही बिना कुछ कहे डंडों और सरियों से होटल के काउंटर, फ्रिज और कांच के सामान पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से होटल में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में बदमाशों ने पूरे होटल को तहस-नहस कर दिया।

होटल मालिक पर जानलेवा हमला

तोड़फोड़ के दौरान जब होटल मालिक मांगीराम मीना ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उन पर सीधा हमला कर दिया। बदमाशों ने डंडों से उनके सिर और शरीर पर कई वार किए। मांगीराम ने बहादुरी दिखाते हुए अपने हाथों से वार रोकने की कोशिश की, जिससे उनके हाथों में गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। हमलावर जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देकर रफूचक्कर हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छह नकाबपोश बदमाश किस तरह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अब इन फुटेज के जरिए बदमाशों की बाइक के नंबर और उनकी कद-काठी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

पुलिस कर रही गहन जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आपसी रंजिश या रंगदारी से जुड़ा मामला मान रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मांगीराम को पहले भी कोई धमकी मिली थी। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष और डर का माहौल है। सांगानेर सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग